ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

जेडीयू MLC की करीबी मुखिया पूनम यादव के घर पर IT की रेड, पूछताछ जारी

ROHTAS: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम रोहतास के डेहरी पहुंची है। डेहरी के चकन्हा पंचायत की महिला मुखिया पूनम यादव के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्ट

जेडीयू MLC की करीबी मुखिया पूनम यादव के घर पर IT की रेड, पूछताछ जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम रोहतास के डेहरी पहुंची है। डेहरी के चकन्हा पंचायत की महिला मुखिया पूनम यादव के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के 15 से अधिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की टीम गुरुवार को अचानक इंद्रपुरी सहायक थाना क्षेत्र के चकन्हा गांव पहुंची। जहां पूनम यादव के आवास पर छापेमारी की जा रही है।


इस दौरान महिला मुखिया से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही तमाम तरह के कागजात खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि महिला मुखिया पूनम यादव राजद के दिवंगत कार्यकर्ता पप्पू सिंह यादव की पत्नी हैं। बता दें कि कुछ साल पहले पप्पू सिंह यादव की बालू कारोबार के साथ रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


हत्या के बाद पप्पू सिंह यादव की पत्नी पूनम यादव ने अपने भाई गुड्डू यादव के साथ मिलकर अपने पति के बालू कारोबार को आगे बढ़ाया। चर्चा है कि पूनम यादव भोजपुर के बालू कारोबारी और जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ के बेहद करीबी मानी जाती हैं। सोन नदी के इलाके में बालू खनन के कारोबार से वे जुड़ी हैं। पिछले दो दिनों से जहां जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के यहां इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। पूनम यादव के यहां हो रही छापेमारी को भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता