ब्रेकिंग
भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी

विधायक पप्पू पांडेय के करीबी का हत्यारा अरेस्ट, पुलिस ने कुख्यात मुखिया उमेश शाही को दबोचा

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी शम्भू मिश्रा के हत्या के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी शम्भू मिश्रा के हत्या के मामले में कुख्यात पूर्व मुखिया उमेश शाही को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई है.


मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात पूर्व मुखिया उमेश शाही को गिरफ्तार किया है. जेडीयू विधायक पपपपू पांडेय के करीबी शम्भू मिश्रा की हत्या मामले में इसकी गिरफ्तारी हुई है. बता दें कि कुख्यात पूर्व मुखिया उमेश शाही दिवंगत भाजपा नेता कृष्णा शाही का भाई है. जिसे पुलिस ने अरेस्ट किया है.


बता दें कि लगभग एक महीने पहले चर्चित सतीश पाडेय के करीबी ठेकेदार शंभू मिश्रा की हत्या की गई थी. इस घटना के बाद से उचकागांव में लोगों के बीच दहशत कायम हो गया था. ठेकेदार शंभू मिश्रा राजापुर और पुरखास में हुए नरसंहार के बाद चर्चा में आए थे. ठेकेदार व्रजेश राय हत्याकांड में भी शंभू मिश्रा का नाम सामने आया था.


इसकी हत्या के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय मृतक के स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे. जिसे पुलिस ने राजद नेता जेपी यादव के परिजनों की हत्या मामले में अरेस्ट किया है. पुलिस ठेकेदार की हत्या कर फरार हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी. इस मामले में लगभग एक महीने बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कुख्यात पूर्व मुखिया उमेश शाही को गिरफ्तार कर लिया है.  चर्चित हत्याकांड को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. 


पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक दशक पूर्व शंभू मिश्रा का खौफ पूरे हथुआ और गोपालगंज अनुमंडल में था. शंभू मिश्रा पर पूर्व में गोपालपुर, कुचायकोट, नगर थाना और  कटेया थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2005 में गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर और पुरखास गांव में अपराधियों ने नरसंहार करते हुए एक ही रात पांच लोगों की हत्या कर दी थी. इस नरसंहार के बाद शंभू मिश्रा चर्चा में आए थे. ब्रजेश राय हत्याकांड में भी शंभू मिश्रा का नाम आया था.


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता