ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

खगड़िया में जेडीयू विधायक के भांजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

जेडीयू विधायक का भांजा कौशल सिंह अपनी पत्नी को लेकर घर लौट रहा था तभी बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गये। इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी पत्नी गहरे सदमें में हैं। परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA CRIME: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने खगड़िया में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया जब कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ अपने गोदाम से घर लौट रहा था।


इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने जदयू विधायक के भांजा कौशल सिंह को सिर में गोली मारी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बाद में इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था।लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना चौथम थाना इलाके के कैथी की है।हालांकि परिजन का कहना है कौशल सिंह का चाचेरा भाई ने ही घटना को अंजाम दिया है। चचेरे भाई से उसका विवाद चल रहा था। हालांकि एसपी राकेश कुमार ने कहा कि घटना हुई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।