ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

कटिहार में जेडीयू नेता को भाई ने ही मारी गोली, मूर्ति विसर्जन को लेकर हुआ था विवाद

कटिहार में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद के बाद जेडीयू नेता को गोली मारी गयी। गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका भाई निकला। घायल नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

BIHAR POLICE
भाई ने मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

katihar crime news: कटिहार में जेडीयू नेता को गोली मारी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद होने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से घायल जेडीयू नेता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जेडीयू नेता ने बताया कि उनकों गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका भाई है।


बताया जाता है कि कटिहार के मनिहारी जेडीयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार को मेदिनीपुर में गोली मारी गयी है। मां काली की प्रतिमा की विसर्जन के दौरान हुए विवाद में गोली मारी गई। जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मोवार को घायल स्थिति में इलाज के लिए पहले मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।


घटना के बारे में मनिहारी के जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार ने बताया है कि हम लोग मां काली की मूर्ति के विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी मृत्युंजय मेवार वहां पहुंच गया। जिसके बाद  कहासुनी शुरू हो गयी। इसी दौरान उसने मुझ पर गोली चला दी। जिससे वो घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल मनिहारी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल जेडीयू नेता ने बताया कि आरोपी उन्ही का भाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

संबंधित खबरें