ब्रेकिंग
राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल

JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, 4 करोड़ से ज्यादा कैश, दस्तावेज और हथियार बरामद

GAYA: नक्सलियों से सांठगाठ के पुख्ता सबूत मिलने के बाद NIA की टीम गुरुवार की सुबह से जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूर्व एम

JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, 4 करोड़ से ज्यादा कैश, दस्तावेज और हथियार बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: नक्सलियों से सांठगाठ के पुख्ता सबूत मिलने के बाद NIA की टीम गुरुवार की सुबह से जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूर्व एमएलसी के घर से भारी मात्रा में कैश और हथियार मिला है। जिसे गिनने के लिए नोट गिनने वाली बड़ी मशीन मंगाया गया था।


मनोरमा देवी के घर से 4.3 करोड़ रूपये बरामद किया गया हैं। छापेमारी के दौरान एनआईए को कई दस्तावेज भी मिला है वही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। दो बक्से में बरामद नोट को रखा गया है। 10 हथियार, डिजिटल डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले है। मिले दस्तावेज के आधार पर कई बड़े खुलासे हो सकते है। छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी और उनका बेटा मौजूद था। एनआईए की टीम ने दोनों से पूछताछ भी की।


दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का नक्सली संगठनों से साठगांठ होने के सबूत मिले हैं। पूर्व MLC के नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की खबर के बाद यह एक्शन लिया गया है। सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम ने उनके घर पर धावा बोल दिया। NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी गई थी।छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनाती की गयी थी।

टैग्स