ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

जयमाला के दौरान दूल्हे ने तोड़ी शादी, फिर साले की बीवी से किया विवाह, SP से लेकर सांसद तक पहुंचा मामला

DESK : शादी-ब्याह से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक शख्स ने जयमाला के दौरान शादी तोड़कर अपने साले की बीवी के साथ शादी रचा ली. यह मामला जि

जयमाला के दौरान दूल्हे ने तोड़ी शादी, फिर साले की बीवी से किया विवाह, SP से लेकर सांसद तक पहुंचा मामला
First Bihar
3 मिनट

DESK : शादी-ब्याह से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक शख्स ने जयमाला के दौरान शादी तोड़कर अपने साले की बीवी के साथ शादी रचा ली. यह मामला जिले के एसपी से लेकर सांसद तक पहुंच गया है. दुल्हन के घरवालों ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.


मामला राजस्थान के सीकर जिले का है. यहां एक शख्स ने जयमाला के दौरान शादी तोड़कर अपने साले की बीवी से शादी रचा ली. बताया जा रहा है कि दूल्हा दहेज में गाड़ी न मिलने से नाराज था. जानकारी मिली है कि सीकर जिले की तारपुरा ग्राम पंचायत में सुरजा राम जांगिड की बेटी सुभीता की शादी थी. लेकिन दूल्हे अजय ने जयमाला के दौरान गाड़ी की मांग कर दी. दूल्हे की डिमांड सुनकर सुभीता के परिवार वालों ने इसे पूरा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद अजय बारात को लेकर वापस लौट गया. 


जयमाला के दौरान दूल्हे ने तोड़ी शादी, फिर साले की बीवी से किया विवाह, SP से लेकर सांसद तक पहुंचा मामला


सुभीता से शादी तोड़ने के बाद अजय ने सुभीता के भाई पंकज की होने वाली दुल्हन से ही शादी कर ली. दरअसल सुभीता के भाई पंकज की शादी शादी बजावा गांव की रहने वाली कंचन से तय हुई थी. जल्द ही इनकी भी शादी होने वाली थी. लेकिन पंकज से पहले ही अजय ने कंचन से शादी रचा ली. इतना ही नहीं, हैरानी की बात तो ये है कि उसी कंचन के दो भाई वीरेन्द्र और जितेन्द्र अब अजय की बहन प्रियांशु और किस्मत से शादी रचाने जा रहे हैं. 


जयमाला के दौरान दूल्हे ने तोड़ी शादी, फिर साले की बीवी से किया विवाह, SP से लेकर सांसद तक पहुंचा मामला


पुलिस में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर सुभीता के परिवार वाले थाने में धरना पर बैठ गए. लेकिन बाद में दादिया पुलिस थाने की टीम ने टेंट को उखड़ कर फेंक दिया और धरने पर बैठे 9 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. 


इस कार्रवाई के बाद यह मामला सीकर लोकसभा क्षेत्र सांसद सुमेधानंद सरस्वती तक पहुंच गया. सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने इस घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक राजेश आर्य से बात की की है. उन्होंने जांच का आदेश दिया हैं. सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती का कहना है की पुलिस द्वारा धरने पर बैठे लोगों से ऐसी हरकत करना लोकतंत्र के लिए एक बेहद बुरी घटना है. हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और हम तब तक यहीं बैठे रहेंगे जब तक पीड़िता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है.