ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

जननायक एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट की कोशिश, चलती ट्रेन में यात्री को मारी गोली

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर एक यात्री क

जननायक एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट की कोशिश, चलती ट्रेन में यात्री को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी। बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कई यात्रियों के साथ मारपीट भी की है।


2 से 3 की संख्या में ट्रेन में सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सभी ने अपने हाथों में पिस्टल ले रखा था। घटना बुधवार की देर शाम सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर हुई। गोली लगने से घायल यात्री की पहचान हरीनगर निवासी मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है। वह दरभंगा से अमृतसर जा रहा था। 


घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी आरपीएफ जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के काफी देर तक नहीं पहुंचने से आक्रोशित रेल यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा भी किया।इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन करपुरीग्राम स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में वरीय रेल अधिकारियों के स्टेशन पर पहुंचने के बाद गोली लगने से घायल यात्री को समस्तीपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया और सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता