ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: वेलेंटाइन वीक के Hug Day पर प्रेमिका को गले लगाना पड़ गया महंगा, लड़की के घरवालों ने पहले बंधक बनाया फिर कर दी पिटाई

पीड़ित ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। वेलेंटाइन वीक के Hug Day पर वह प्रेमिका को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार कर रहा था तभी लड़की वाले आ पहुंचे और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान उसका दोस्त मौके से भाग खड़ा हुआ।

BIHAR POLICE
युवक की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: वेलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। यह पूरा सप्ताह प्यार और रोमांस के लिए समर्पित होता है। जिसमें प्रत्येक दिन का अपना एक खास महत्व होता है। 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे,13 फरवरी को किस डे, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। आज 12 फरवरी है और आज हग डे है। इस दिन प्रेमिका के साथ हग करना युवक को महंगा पड़ गया। 



लड़की के घरवालों ने युवक को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना जमुई की है जहां प्रेमिका से मिलने माधोपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव पहुंचे एक युवक को परिजनों ने पहले बंधक बना लिया उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने युवक को छुड़ाया। जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के द्वार पहाड़ी निवासी रूपेश कुमार के रूप में की गई है। 



घायल रूपेश ने बताया कि वह झाझा के सोहजाना निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ वह उसकी प्रेमिका से मिलने के लिए मगही गांव गया हुआ था। जहां प्रेमिका के परिजनों ने रूपेश को लड़की से मिलते देख लिया और उसे बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गयी इस दौरान उसका दोस्त विक्की मौके से भागने में सफल हो गया। पिटाई के कारण रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 



वही घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी माधोपुर थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल हालत में रूपेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जबकि मारपीट करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। माधोपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता