ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को लोगों ने रंगेहाथ दबोचा, हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा

Bihar Crime News: जमुई में चोरी के इरादे से घर में घुसे एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी युवक के पास से चाकू और मोबाइल बरामद हुआ है।

Bihar Crime News
चोर की पिटाई
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई के शास्त्री कॉलोनी वार्ड नंबर 7 में सोमवार देर रात एक युवक चोरी के इरादे से एक घर में घुस गया, लेकिन घरवालों की सतर्कता से वह रंगे हाथों पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर टाउन थाना भेज दिया।


पकड़े गए युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी त्रिपुरारी मंडल के 20 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ कारू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी में इस्तेमाल किया गया चाकू और उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है। घर के मालिक संजय यादव ने बताया कि रात लगभग 1 बजे उनकी बेटी ने घर में किसी के आने की आहट सुनी और उन्हें जगाया। 


उन्होंने बताया कि पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब वे छत पर गए तो देखा कि एक युवक वहां खड़ा है। जैसे ही युवक ने उन्हें देखा, वह छत से कूद कर भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल वहीं गिर गया। संजय यादव ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पुलिस को देने का निश्चय किया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एक घंटे बाद युवक फिर से अपने मोबाइल को लेने घर में लौट आया। इस बार संजय यादव की पत्नी ने उसे पकड़ लिया। 


युवक ने छूटने की कोशिश करते हुए मोबाइल पटक कर तोड़ दिया, लेकिन तब तक लोग जुट गए और उसे रस्सी से बांधकर रखा गया। संजय यादव ने बताया कि चोर ने उनके घर के बक्से को तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उसकी मंशा नाकाम हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता