ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, भोज के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

JAMUI: जमुई सदर प्रखंड के काकन गांव में उस उक्त हड़कंप मच गया जब श्राद्धकर्म के भोज के दौरान अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी की इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है। इस घटना

Bihar News: बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, भोज के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई सदर प्रखंड के काकन गांव में उस उक्त हड़कंप मच गया जब श्राद्धकर्म के भोज के दौरान अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी की इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि सकलदेव कुमार को बाएं पैर में गोली लगी है जबकि नीतीश कुमार को हाथ में गोली लगी है। गोली लगने के बाद दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवक सकलदेव कुमार के पैर से गोली निकाल दी गई है। डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायल युवक अभी खतरे से बाहर हैं। गोली किसने मारी और क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका है।


मामले को लेकर जमुई सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गोली लगने से दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली है। दोनों घायल युवक का इलाज जमुई सदर अस्पताल में किया गया है। मामले को लेकर अभी तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं दी गई है। फिलहाल जमुई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही गोली चलने का कारण पता कर जानकारी साझा की जाएगी।


बता दें कि काकन गांव हमेशा अपराध और अपराधियों के कारण सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिर से गोली चलने की घटना से लोग सहमे है। फिलहाल गोली चलाने वाले की न तो पहचान हो पाई है और न ही गोली चलने का कारण ही स्पष्ट हो सका है। देखना होगा कि जमुई पुलिस कब तक इस मामले के तह तक पहुंच पाती है और घटना के कारणों का खुलासा करती है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता