ब्रेकिंग
Mokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार के 6 नए टाउनशिप में जमीन का होगा पूरा सर्वे, मालिकों की बनेगी सूची; जानिए क्या-क्या बदलेगाBihar News : पानी उतरा तो सामने आई तबाही की तस्वीर, बिहार में 1050 सड़कें बर्बाद; मरम्मत पर खर्च होंगे ₹1000 करोड़Bihar News: दानापुर में अग्निवीर भर्ती कल से, 11 हजार युवा देंगे दौड़ की परीक्षा; जूते पहनकर होगी रेसMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार के 6 नए टाउनशिप में जमीन का होगा पूरा सर्वे, मालिकों की बनेगी सूची; जानिए क्या-क्या बदलेगाBihar News : पानी उतरा तो सामने आई तबाही की तस्वीर, बिहार में 1050 सड़कें बर्बाद; मरम्मत पर खर्च होंगे ₹1000 करोड़Bihar News: दानापुर में अग्निवीर भर्ती कल से, 11 हजार युवा देंगे दौड़ की परीक्षा; जूते पहनकर होगी रेस

बिहार: गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में बुधवार सुबह एक गैस सिलेंडर से लदी ट्रक ने एक महिला को कुचला दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना झाझा थाना क्षेत्र के धपरी लक्ष्मीपुर पथ के धपरी गांव के पास घट

बिहार: गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में बुधवार सुबह एक गैस सिलेंडर से लदी ट्रक ने एक महिला को कुचला दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना झाझा थाना क्षेत्र के धपरी लक्ष्मीपुर पथ के धपरी गांव के पास घटी है। वही इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और ट्रक में तोड़ फोड़ की है। 


इस घटना के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने झाझा जमुई एनएच 333 को जाम कर दिया है। वही घटना की सूचना पर झाझा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक महिला कि पहचान कौशल्या देवी 35 पति महेश पंडित के रूप में है। महिला की मौत के बाद बच्चे और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी अपने बेटी अनुराधा कुमारी के साथ सुबह अपने मायके झाझा थाना क्षेत्र के खुरी पारस गांव जा रही थी।तभी धपरी गांव के पास एक तेज अनियंत्रित गैस  सिलेंडर लदी ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है।फिलहाल सड़क जाम है। 


घटना के बारे में मृतक महिला की बेटी अनुराधा और महिला की गोतनी ने बताया कि मम्मी के साथ मामा के घर जा रही थे। मामा के घर में आज पूजा होने वाला था। उसी मैं निमंत्रण के लिए जा रहे थे।तभी ट्रक ने मम्मी को धक्का मार दिया और घसीटे हुए कुछ दूर तक ले कर चला गया।मृतक महिला के दो  बच्चे हैं और पति आंख से अंधा हैं। महिला बीड़ी बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।


घटना के बारे में झाझा थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है।  पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया करने में जुट गई है।फिलहाल स्थिति सामान्य है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता