ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

जमुई में दबंगों ने 2 भाइयों को मारी गोली, बड़ी वारदात को दिया अंजाम

JAMUI : बिहार में इनदिनों तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दबंगों न

जमुई में दबंगों ने 2 भाइयों को मारी गोली, बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  बिहार में इनदिनों तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दबंगों ने दो भाइयों को गोली मार दी है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.


घटना जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके की है. जहां धरसंडा गांव में  अपराधियों ने दो भाइयों को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि धान के खेत में पाइप के जरिए पानी ले जाने के क्रम में दो गुटों के बीच आपसी विवाद हो गया, जिसमें दबंगो ने दो भाईयो को गोली मारकर घायल कर दिया. वहीं इस मारपीट के इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायल को इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के धरसंडा गांव निवासी अनस यादव के द्वारा पाइप के जरिए आनंदी यादव के खेतों की ओर से पानी ले जाया जा रहा था, जिसको लेकर आनंद यादव ने फसल नुकसान होने की बात बताते हुए वहां से पानी पटवन नहीं करने की बात की, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गया.


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की पहल के बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में बैठकर मामले को निपटा रहे थे तभी अचानक बदमाश हथियार के साथ आएं और उन्होंने दोनों भाइयों को गोली मार दी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता