ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

2 लाख की फिरौती नहीं देने पर युवक का मर्डर, डेड बॉडी को कुएं में फेंक फरार हुए किडनैपर

JAMUI : बरहट थाना क्षेत्र के भंडरा गांव में एक युवक को अज्ञात अपराधियों द्वारा अगवा कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता

2 लाख की फिरौती नहीं देने पर युवक का मर्डर, डेड बॉडी को कुएं में फेंक फरार हुए किडनैपर
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बरहट थाना क्षेत्र के भंडरा गांव में एक युवक को अज्ञात अपराधियों द्वारा अगवा कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि बरहट थाना क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी स्वर्गीय बच्चू यादव के 18 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने अगवा कर लिया था. वही उसके बाद मृत युवक के चाचा को वीडियो कॉलिंग के जरिए अपहरणकर्ताओं ने फोन कर दो लाख रुपए फिरौती की मांग भी की थी. 


वही मृत युवक के परिजनों द्वारा फिरौती की राशि नहीं देने के कारण युवक की हत्या कर शव को गांव के कुएं में फेंक दिया गया. वहीं इस बात की जानकारी उस वक्त लगी जब स्थानीय ग्रामीण खेत की ओर शौच करने जा रहे थे तभी उनकी नजर कुएं में पड़ी तो मृत संजीव पड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्हें परिजनों को जानकारी दी. 


घटना की जानकारी के बाद बरहट थाने के अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने एसआई सहित तमाम पुलिस कर्मियों को मृतक के शव को कुएं से निकालने से रोक दिया और एसपी और एसडीपीओ को बुलाने की मांग करने लगे. बाद में विवाद बढ़ता देख मौके पर मलयपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार, बरहट थाना एसआई मुकेश सिंह, लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे. मल्लेपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने मृतक की डेड बॉडी को कुएं से निकालने का प्रयास किया पर मृतक के परिजन और आक्रोशित ग्रामीणो ने मृतक के शव को कुएं से निकालने से रोक दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बड़े अधिकारी नहीं आएंगे तब तक शव को निकालने नहीं दिया जाएगा. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता