ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ट्रैक्टर से रौंद कर ले ली थी SI की जान

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास ने शुक्रवार को जमुई की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दारोगा की ट्रैक्टर से रौंद कर जान

दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ट्रैक्टर से रौंद कर ले ली थी SI की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास ने शुक्रवार को जमुई की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दारोगा की ट्रैक्टर से रौंद कर जान लेने के बाद से मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन पुलिस के लगातार दबिश देने के बाद आखिरकार उसने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।


दरअसल, 14 नवंबर की सुबह जमुई में अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए दारोगा प्रभात रंजन और उनकी टीम को बालू माफिया के ट्रैक्टर चालक कृष्णा रविदास ने रौंद डाला था। जिससे गंभीर रूप से घायल दारोगा प्रभात रंजन की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि पुलिस का एक अन्य जवान गंभीर रूप घायल हो गया था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस एक्शन में आई और ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू की।


इस दौरान गरही थाने की पुलिस टीम नवादा पहुंची थी और महुलियाटांड़ से दो बोलेरो, एक बुलेट के साथ उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया, जिससे रौंदकर दारोगा को मौत के घाट उतारा गया था। कौआकोल के महुलियाटांड़ का रहने वाला ट्रैक्टर मालिक कृष्णा रविदास गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। पुलिस ने कृष्णा रविदास की पत्नी को लिया हिरासत में ले लिया था और उसे पूछताछ के लिए जमुई ले गई थी।पुलिस की लगातार दबिश के बाद शुक्रवार को मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास ने कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता