ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: सनकी ने तलवार से वार कर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में ले ली जान

JAMUI: जमुई में एक हैवान पति ने अपनी ही पत्नी के बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव की है। यहां आर

बिहार: सनकी ने तलवार से वार कर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक हैवान पति ने अपनी ही पत्नी के बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव की है। यहां आरोपी पति ने घरेलू कलह में पत्नी पर तलवार से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक महिला की पहचान आमीन गांव निवासी ईश्वर साव की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्से से पागल ईश्वर साव ने तलवार से वार कर मुन्नी देवी को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी ईश्वर साव अपनी पत्नी मुन्नी देवी को घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आया और लोगों को जुटता देख मौके से फरार हो गया।


पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ मुन्नी देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी देर बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।