ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; रणक्षेत्र में बदला इलाका

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना बाद काफी देर तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदला रहा। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन

बिहार: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; रणक्षेत्र में बदला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना बाद काफी देर तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदला रहा। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, रजला गांव में पेशाब करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मनोज ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष के लोग सलून की दुकान बंद करके घर लौट रहा थे, तभी नागो यादव उनके बथान के पास पेशाब करता नजर आया। पेशाब करने से मना करने पर उसके घर के लोग बाहर निकले और हमला बोल दिया जबकि दूसरे पक्ष के नागो ठाकुर ने बताया कि वह सड़क किनारे पेशाब कर रहा था, तभी उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता