ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार की जेल में बड़ा खेल! कैदी के इलाज के नाम पर वसूली जा रही थी मोटी रकम, बंदी की मौत को बाद हुआ खुलासा

JAMUI: बिहार की जेलों में चल रहे खेल को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां जेल के भीतर चल रहे बड़े खेल का खुलासा हुआ है। मामला तब सामने आया जब जेल

बिहार की जेल में बड़ा खेल! कैदी के इलाज के नाम पर वसूली जा रही थी मोटी रकम, बंदी की मौत को बाद हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार की जेलों में चल रहे खेल को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां जेल के भीतर चल रहे बड़े खेल का खुलासा हुआ है। मामला तब सामने आया जब जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई। कैदी को देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कैदी के इलाज के नाम पर जेल के भीतर से उनसे मोटी रकम वसूली जा रही थी।


मृतक कैदी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी मथुरा यादव के 32 वर्षीय बेटे प्रदीप यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीव यादव जमीनी विवाद में 14 दिसंबर 2023 से जमुई जेल के वार्ड नंबर 3  में बंद था। कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 


परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद के मामले में बीते 14 दिसंबर को प्रदीप जेल गया था। जेल से लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी। कई बार फोन पे के माध्यम से पैसा भेजा भी गया था। जिसका स्क्रीनशॉट भी मौजूद है। जेल के अंदर से डॉक्टर के नाम से विकास पांडे ने भी इलाज के नाम पर 2500 रुपए लिए थे। 


परिजनों ने यह भी आरोप है कि जेल के अंदर प्रदीप की पिटाई की गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्होंने बीमार प्रदीप को किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की थी लेकिन जेल प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ। कैदी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता