ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर रणक्षेत्र में बदल गया इलाका, मारपीट में कई लोग घायल

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया और दोनों तर

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर रणक्षेत्र में बदल गया इलाका, मारपीट में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गरही थाना क्षेत्र के तुलसीटाड़ गांव की है।


बताया जा रहा है कि गुड्डू रविदास और जागेश्वर रविदास के बीच पिछले कई वर्षों से 35 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दो जुलाई को इसी विवाद को लेकर गांव में बैठक भी बुलाई गई थी और बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया था। बुधवार की रात विवादित जमीन पर कुछ सामान रखा था। जिसे गुड्डू रविदास ने जागेश्वर रविदास को हटाने के लिए कहा। सामान हटाने को लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच बात बढ़ गई।


देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई और लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दोनों पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता