ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

JAMUI NEWS: JDU का पोस्टर फाड़ना युवक को पड़ गया महंगा, CCTV में तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

JAMUI: जमुई में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का पोस्टर फाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। उसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी जिसकी मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जे

JAMUI NEWS: JDU का पोस्टर फाड़ना युवक को पड़ गया महंगा, CCTV में तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का पोस्टर फाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। उसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी जिसकी मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जेडीयू पार्टी की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 


बीते 7 दिसंबर को जमुई में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चौक चौराहों पर लगे दर्जनों पोस्टर को अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ दिया गया था। जिसको लेकर जमुई के जदयू नेताओं में भारी रोष था। इस घटना को लेकर जमुई जदयू कार्यालय द्वारा एक लिखित शिकायत जमुई सदर थाना में दिया गया था। 


जमुई सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला 6 दिसंबर की रात की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देखा गया है कि चार युवकों द्वारा कहचरी चौक पर लगे पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। सीसीटीवी के आधार पर ही चारों युवकों की पहचान कर ली गई है। जिसमें एक युवक बिट्टू कुमार जो कि कल्याणपुर का रहने वाला है उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 


वही मामले को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने बताया कि किसी भी पार्टी का पोस्टर फाड़ना गलत है। इसलिए इसकी शिकायत जमुई पुलिस से की गई थी। बहरहाल जमुई में जदयू का पोस्टर फाड़ना युवक को महंगा पड़ गया है और अब इस युवक को इसके लिए जेल की हवा खानी पड़ रही है। हालांकि अभी भी तीन आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जमुई पुलिस कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता