ब्रेकिंग
स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरल

जमुई में सुरक्षा बलों को देखकर भागे नक्सली, सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद

JAMUI: जमुई SP और SSB जवानों को तेतरिया जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा वालों को अपनी ओर आता देख नक्सलियों का द

जमुई में सुरक्षा बलों को देखकर भागे नक्सली, सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई SP और SSB जवानों को तेतरिया जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा वालों को अपनी ओर आता देख नक्सलियों का दस्ता गिरिडीह के जंगल की ओर फरार हो गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छोड़े गए 6 देसी राइफल, 12 जिंदा कारतूस, 2 डेटोनेटर और 2 पावर जेल बरामद किया है। 


इस बात की जानकारी जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी। उन्होंने बताया कि एसएसबी जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई जिले के तेतरिया जंगल में नक्सलियों का दस्ता इकट्ठा हुआ है जो अपने संगठन को मजबूत करने और  कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद 16वीं बटालियन के कंपनी कमांडर चरका पत्थर थानाध्यक्ष और नक्सली तकनीकी सेल के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। 


इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को देखते ही नक्सली मौके से फरार हो गये। भागने के दौरान नक्सली अपना हथियार छोड़ गये जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुरक्षा बलों ने जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता