ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

जमुई में डबल मर्डर, नक्सलियों ने बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के जमुई जिले से सामने आ रही है जहां नक्सलियों ने बाप-बेटे की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर प

जमुई में डबल मर्डर, नक्सलियों ने बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के जमुई जिले से सामने आ रही है जहां नक्सलियों ने बाप-बेटे की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना बोंगी थाना क्षेत्र स्थित चकाई-गिरिडीह सीमा पर हुई. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र को निशाना बनाया और उन पर गोलियां बरसाते हुए उनकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. 


मृतकों की पहचान बोंगी पंचायत के टोला पहाड़ के बाराटांड़ गांव निवासी 60 साल के चोपाय हेंब्रम और उसके बेटे 35 साल के अर्जुन हेंब्रम के रूप में हुई है. डबल मर्डर के इस मामले में जिले के प्रभारी एसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी है. जिस इलाके में घटना हुई है वह दुर्गम पहाड़ी और नक्सल प्रभावित इलाका में आता है. घटनास्थल पर पुलिस की टीम रवाना हो गई है, नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. 

टैग्स