ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी विशनपुर गांव में 72 वर्षीय आनंदी मोदी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगटी विशनपुर गांव में मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।


दरअसल, मंगलवार की शाम कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही आनंदी मोदी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बेटे को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।


इस हत्या के बाद गंगटी विशनपुर समेत आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आनंदी मोदी एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जैसे पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, या फिर कोई पुरानी रंजिश।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता