ब्रेकिंग
नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे✦Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे✦Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज

बिहार में सरकारी शिक्षक को घेरकर पीटा, पुलिस ने FIR लेने से किया इनकार, मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar News: जमुई के झाझा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराकुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मशील कुमार ने ग्रामीणों पर मारपीट, मोबाइल छीनने और स्कूल के अभिलेख क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराकुरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मशील कुमार ने कुछ ग्रामीणों पर मारपीट करने, मोबाइल छीनने और विद्यालय के अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। घटना बीते 10 अगस्त की बताई जा रही है।



पीड़ित शिक्षक के अनुसार, मध्याह्न भोजन के दौरान एक छात्रा स्कूल के कार्यालय से फुटबॉल लेकर जा रही थी। उन्होंने छात्रा को फुटबॉल ले जाने से रोक दिया। इसके बाद छात्रा के परिजन समेत कुछ अन्य लोग विद्यालय पहुंच गए और उनके साथ कथित तौर पर लाठी-पत्थर से मारपीट करने लगे। 



घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विद्यालय परिसर में शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। शिक्षक का आरोप है कि घटना के बाद जब वह शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे तो उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक बैठाने के बाद वापस भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ को मामले की जानकारी दी और थाना के ई-मेल पर आवेदन भेजा।



प्रभारी एसडीपीओ विकास केशव ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने घटना की जानकारी मिलने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता