JAMUI: जमुई जिले के झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि अवैध बालू उठाव और परिवहन के नाम पर ट्रैक्टर चालकों एवं बालू कारोबारियों से रोजाना प्रति ट्रैक्टर 3 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान झाझा थाना प्रभारी के मौके से फरार होने की चर्चा ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। निगरानी विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। फिलहाल निगरानी विभाग जमुई सर्किट हाउस में गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ SVU ने कार्रवाई की। जमुई के झाझा थाने के ड्राइवर जीतेन्द्र कुमार को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। थाने का ड्राइवर झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह के लिए रिश्वत ले रहा था तभी SVU ने उसे रंगे हाथ धड़ दबोचा।
SVU के अपर पुलिस महानिदेशक, श्री पंकज कुमार दाराद ने बताया कि शिकायतकर्त्ता उमेश यादव, पिता-विनोद यादव, ग्राम-चितोचक, पो०-बरमसीया, थाना-झाझा, जिला-जमुई के द्वारा SVU में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी लाल बहादुर सिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष झाझा थाना, जिला-जमुई एवं उनके चालक जितेन्द्र कुमार, चालक सिपाही, झाझा थाना, जिला-जमुई के द्वारा बालू से भरे ट्रैक्टर चलाने के लिए प्रति ट्रैक्टर 3000/- रूपये प्रत्येक दिन रिश्वत की मांग की गयी थी। शिकायतकर्ता के पास कुल 03 ट्रेक्टर थे और उनसे कुल 12000/- रूपये रिश्वत प्रति-दिन मांग की गयी।
SVU द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के दौरान आरोपी जितेन्द्र कुमार, चालक सिपाही, झाझा थाना, जिला-जमुई के द्वारा शिकायतकर्त्ता श्री उमेश यादव से कहा गया कि प्रति गाड़ी 3000/- रूपया रिश्वत दो तब तुम्हारा गाड़ी चलने देंगे। चालक सिपाही जितेन्द्र कुमार ने सत्यापन के दौरान यह बात कही की उसे यह पैसा थाना प्रभारी को देना है। थाना प्रभारी से मिलने की कोई जरूरत नहीं है थाना प्रभारी ने हीं कहा है कि प्रति गाड़ी 3000/- रूपये प्रतिदिन दो और ट्रैक्टर चलाओ।
अभियुक्त लाल बहादुर सिंह, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी झाझा थाना, जिला-जमुई एवं उनके चालक जितेन्द्र कुमार, चालक सिपाही, झाझा थाना, जिला-जमुई के विरुद्ध SVU थाना कांड संख्या-20/2026, दिनांक-02.06.2026, धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा-61(2) (a) दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, पटना के नेतृत्व में एक टीम/धावा दल का गठन कर जितेन्द्र कुमार, चालक सिपाही, झाझा थाना, जिला-जमुई को बालू से भरा ट्रेक्टर चलाने के एवज में 12,000/- रू० रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए झाझा थाना के समीप, दुर्गा चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत इस सम्बन्ध में अग्रतर कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान किया जा रहा है।
जमुई: झाझा थाना में तैनात पुलिस ड्राइवर जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने ₹12,000 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अवैध बालू उठाव और परिवहन के नाम पर ट्रैक्टर चालकों एवं बालू कारोबारियों से प्रतिदिन प्रति ट्रैक्टर ₹3,000 की अवैध वसूली की जाती थी। मामले… pic.twitter.com/N1umKDBiGs
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 2, 2026





