ब्रेकिंग
Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच✦ Sonpur Mela 2026 : सोनपुर मेले का आज से होगा शाही आगाज, 32 दिनों तक झूले, डांस, गीत-संगीत और खरीदारी का मचेगा धमाल; CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच✦ Sonpur Mela 2026 : सोनपुर मेले का आज से होगा शाही आगाज, 32 दिनों तक झूले, डांस, गीत-संगीत और खरीदारी का मचेगा धमाल; CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा

13 लाख की साइबर ठगी मामले का खुलासा, सिम कार्ड जारी करने वाले दो एजेंट अरेस्ट; 80 नंबरों से जुड़ी 125 शिकायतें

Bihar Crime News: जमुई में साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड जारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 100 सिम जारी किए जाने और इनमें से 80 नंबरों से जुड़ी 125 साइबर अपराध शिकायतों का खुलासा हुआ।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: एसपी के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए चकाई के सरौन गांव स्थित शुभ CSC सेंटर की पीओएस आईडी का इस्तेमाल कर साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड जारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरौन गांव निवासी राजकपूर यादव, पिता योगेंद्र यादव और अरविंद कुमार के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार, साइबर थाना को सूचना मिली थी कि उक्त पीओएस सेंटर की आईडी से जारी किए जा रहे सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर अपराध में किया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि पिछले चार महीनों में इस पीओएस आईडी से करीब 100 मोबाइल सिम कार्ड जारी किए गए। इनमें से करीब 80 नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं।



पुलिस जांच में इन 80 मोबाइल नंबरों से जुड़े करीब 125 साइबर अपराध की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में लगभग 13 लाख रुपये की साइबर ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। मामले को लेकर साइबर थाना जमुई में 21 अगस्त 2026 को कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।



गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पीओएस आईडी से जारी किए गए सिम कार्ड किन लोगों तक पहुंचे और इनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया गया। मामले में आगे और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता