ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: फायरिंग और हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, SIT ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News: जमुई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

crime news
गिरफ्त में बदमाश
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई में बीते 7 फरवरी को खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान फायरिंग की गई थी। जिसमें प्रीतम सिंह नामक व्यक्ति को गोली लग गई थी। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


जमुई एसपी मदन आनंद ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कारवाई करते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया था। जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने नेतृत्व में टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। घटना के कुछ घंटों बाद ही SIT टीम को सफलता हाथ लगी और इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजन कुमार उर्फ बब्बू सिंह, रौशन कुमार एवं बलराम सिंह उर्फ टार्जन के रूप में की गई है। इन सभी अपराधियों को गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है साथ ही छापेमारी के दौरान दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। इनमें दो अपराधियों का पूर्व से लूट और हत्या के प्रयास का अपराधिक इतिहास भी थाना में दर्ज है। इस घटना को लेकर परिजनों ने आरोपियों पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। 


जमुई एसपी मदन आनन्द ने बताया कि इस जघन्य हत्या मामले में पुलिस स्पीडी ट्रायल करवा कर सभी अपराधियों को सजा दिलाएगी। छापेमारी टीम में जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के अलावा खैरा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, DIU टीम सहित कई सुरक्षा बल मौजूद थे। इस कांड में अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता