ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार पुलिस का जवान निकला बालू तस्कर, ऐसे सामने आया माफिया का काला कारोबार

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में पुलिस ने बालू के अवैध कारोबार में लिप्त एक होमगार्ड जवान को अरेस्ट किया है. गिरफ्त में आया शातिर पुलिस की वर्दी पहनकर बालू माफिया के साथ मिलकर बालू के अवैध तस्करी का खेल खेल रहा था.

Bihar Crime News
बालू माफिया निकला होमगार्ड जवान
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराब की स्मगलिंग के साथ साथ बालू की तस्करी भी जोरों पर है। बालू माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस और खनन विभाग की टीम पर हमला बोलने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। बालू माफिया के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए हैं, इसकी असली वजह जमुई में सामने आई है।


दरअसल, जमुई के झाझा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार पुलिस में तैनात होमगार्ड जवान खुद अवैध बालू खनन और परिवहन में संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने जिस ट्रैक्टर को जब्त किया गया है वो ट्रैक्टर भी इनकी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है। 


झाझा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान कैलाश यादव के अवैध बालू खनन व्यापार से जुड़ी सूचना मिल रही थी। जिसके बाद झाझा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलियो घाट से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किया है। बताया यह भी जा रहा है कि यह होमगार्ड जवान बीते कुछ दिनों से छुट्टी पर था और इसी बीच बालू के अवैध कारोबार में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। 


जिसके बाद झाझा थाना ने कारवाई करते हुए इस बालू तस्कर का भांडा फोड़ किया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई। ट्रैक्टर पार्वती देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है। बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि पुलिस के नाक के नीचे से यह खेल हो रहा है और पुलिस के बड़े अधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं लगी। ऐसे में जमुई पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता