ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या, हाल ही में फोन पर दे दिया था तीन तलाक

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में एक पति ने फोन पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो वह पत्नी के मायके जा पहुंचा और चाकू गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Bihar Crime News
पति ने की पत्नी की हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई में एक पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले 6 महीनों से विवाद चल रहा था। दो महीना पहले आरोपी पति ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना झाझा थाना क्षेत्र की है।


मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय जहाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जहाना खातून की शादी 11 साल पहले बलियाडीह के गुलाम अंसारी से हुई थी। मृतका के भाई फयूल अंसारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। शादी के बाद से ही गुलाम  अंसारी पत्नी के साथ मारपीट करता रहा है। 


मृतका के पिता ने बताया कि उसके पति ने दुपट्टे से मुंह बांधकर चाकू से हमला किया और सबको घर के बाहर फेंक दिया। कुछ ग्रामीणों ने हत्या के बाद आरोपी को भागते हुए देखा है और वह ट्रेन से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके के पर पहुंची एफएसएल की टीम सबूत जुटा  रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


पुलिस फरार आरोपी को तलाश कर रही है। महिला के पिता रसूल अंसारी ने आगे कहा कि गुलाम अंसारी ने अपने पिता और भाई के कहने पर उनकी बेटी को फोन पर तलाक दे दिया था। इसके कारण 6 महीना से दोनों अलग रह रहे थे। उनकी बेटी 3 महीने से मायके में रह रही। झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पति-पत्नी के विवाद में है पत्नी की हत्या हुई है। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता