ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने दो ट्रकों को लगाई आग

Bihar Crime News: जमुई के गम्हरिया में नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और घाट में खड़े दो ट्रकों में आग के हवाले कर दिया.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से हुई मौत के बाद लोगों ने भारी बवाल किया है। गुस्साए लोगों ने घाट पर खड़ी दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाय। घटना खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव स्थित नदी घाट की है।


घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और बालू नदी घाट के संवेदक पर नियम से विपरीत गहरा गड्ढा खोदने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। घटना के बाद अन्य चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। 


घटना की जानकारी के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गरही थानाध्यक्ष, सोनो थाने सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले पर नजर रख रही है। वही पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच तनाव की स्थिति है। फिलहाल नदी में डूबे युवक का शव अब तक बरामद नहीं हो पाया है। 


मृतक की पहचान गमहरिया गांव निवासी मोमिन खान के 19 वर्षीय बेटे जफर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक युवक पांच बहनों में इकलौता भाई था। युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न है हालांकि मामले की जानकारी के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता