ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: युवती ने क्यों उठा लिया आत्मघाती कदम? मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar News: बिहार के जमुई में एक युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस मौत की वजह तलाश रही है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जमुई के चकाई बाजार में शनिवार को एक युवती ने दुपट्‌टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया यह सवाल परिजनों के साथ साथ पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।


मृतका की पहचान चकाई बाजार निवासी सुनील कुमार गुप्ता की 22 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।


परिजन इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक सबकुछ ठीक था और किसी प्रकार की कोई बात नहीं थी। मृतका के पिता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वह बाज़ार में थे और घर में उनकी बहू और कोमल थी।  इसी दौरान कोमल अचानक कमरे में बंद हो गई और पंखा से झूलकर फांसी लगा। 


जबतक कोमल को फांसी के फंदे से उतारा गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता