ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पुलिस और बालू माफिया के बीच मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में पुलिस और बालू माफिया के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई है. गोलीबारी की इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Bihar Crime News
ताबड़तोड़ फायरिंग के हड़कंप
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के जमुई से आ रही है, जहां पुलिस और बालू माफिया के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान करीब 15 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना बालू घाट की है।


दरअसल, पतौना बालू घाट पर बालू तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की है। घटना शनिवार की सुबह करीब 9 बजे की है। बालू तस्करों ने पुलिस बल पर 10 राउंड की फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई। घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।


बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना की पुलिस थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पतौना बालू पर अवैध खनन को लेकर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पतौना घाट से सटे सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर की ओर से तीन ट्रैक्टर पतौना घाट से अवैध खनन में लगी थी। पुलिस बल को देख तस्कर ट्रैक्टर को लेकर भागने लगे। पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया जबकि दो ट्रैक्टर दौलतपुर की ओर भाग निकले।


पुलिस जब्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ला रही थी उसी दौरान 60 से 80 की संख्या में तस्कर पुलिस बल को घेर लिया और गाली गलौज करने के साथ गोली मारने की धमकी देने लगे, तभी बाइक से पंहुचे तस्करों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए पुलिस द्वारा भी फायरिंग किया गया। जिसके बाद तस्कर पीछे हट गए। 


घटना के बाद मौके पर एसडीपीओ सतीश सुमन सहित बड़ी संख्या में पुलिस और टेक्निकल टीम दल बल के साथ पतौना घाट पंहुचे। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में दौलतपुर गांव की ओर छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि सभी बालू माफिया घटनास्थल से भागने में सफल रहे।एचडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि इस मामले को लेकर कई लोगों की पहचान की गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता