ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जिलेटिन और डेटोनेटर समेत अन्य सामान बरामद

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही उनकी सभी तैयारियों पर पानी फिर

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही उनकी सभी तैयारियों पर पानी फिर गया।


दरअसल, चकाई प्रखंड के चिहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पहले, कल ब्लू पेन से लिखे गए एक नक्सली पर्चे में मुखिया और वर्तमान मुखिया से 10% लेवी मांगने की बात कही गई थी। इसके बाद, अब दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के जंगली इलाके के तेलंगा जंगल के पास, ग्रामीणों की सूचना पर चिहरा थाना पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने नक्सलियों द्वारा सड़क पर रखे गए तीन जिलेटिन, एक लाल रंग का डेटोनेटर, एक थ्री नॉट थ्री की जिंदा गोली और हाथ से लिखा नक्सली पर्चा बरामद किया। 


इस पर्चे में कलीम अंसारी को जिंदा जलाने की धमकी दी गई है और शिक्षक असगर अंसारी को शिक्षक पद से इस्तीफा देने का फरमान भी जारी किया गया है। यह इलाका कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था, और अब भी नक्सली अपनी ताकत दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में, नक्सलियों ने एक घर में आग लगा दी थी और राखी कर को भी जला दिया था, साथ ही लगातार लेवी की मांग की जा रही है।


चिहरा थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष कुंज बिहारी ने बताया कि सीआरपीएफ और एसटीएफ का संयुक्त छापेमारी अभियान चल रहा था। उन्हें सूचना मिली थी कि तेलंगा गांव के पास मुरली पहाड़ी के निकट एक डेटोनेटर, तीन जिलेटिन पैकेट, एक जिंदा कारतूस और एक नक्सली पर्चा मिला है।


इसके बाद, पुलिस दल मौके पर पहुंचा और एसटीएफ ने नक्सली पर्चे को अपनी कब्जे में ले लिया। साथ ही, बामनिरोधक दस्ते को बुलाया गया है, ताकि जिलेटिन की जांच की जा सके और यदि वह सही पाया जाता है, तो उसे डिफ्यूज भी किया जा सके। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता