ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Jamui Crime: पूर्व मंत्री दामोदर रावत के साले को गोली मारने वाला 3 साल बाद गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मामले में भी थी तलाश

JAMUI: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व झाझा विधानसभा के जदयू विधायक दामोदर रावत के साले को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को टाउन थाने की पुलिस ने 3 साल बाद थाना क्षेत्र के महिसौड़ी से

Jamui Crime: पूर्व मंत्री दामोदर रावत के साले को गोली मारने वाला 3 साल बाद गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मामले में भी थी तलाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व झाझा विधानसभा के जदयू विधायक दामोदर रावत के साले को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को टाउन थाने की पुलिस ने 3 साल बाद थाना क्षेत्र के महिसौड़ी से गिरफ्तार किया गया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के बाद थाने पर लाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी स्वर्गीय सुखदेव रावत का पुत्र सदानंद रावत के रूप में की गई है। 


बता दें कि 3 साल पहले 28 जनवरी 2021 को टाउन थाना क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी तथा जमुई कोर्ट के लोक अभियोजक गणेश रावत का पुत्र सुधीर कुमार  उर्फ मंटू को बदमाशों ने गोली मार दी थी। वहीं इस मामले में घायल सुधीर कुमार उर्फ मंटू के बयान पर टाउन थाने में सदानंद रावत, बबन कुमार ,राजा कुमार  तथा सोनी कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 


इसके अलावा इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। जिसमें सदानंद रावत 3 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लेकिन टाउन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे महिसौड़ी से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार की पुष्टि करते हुए टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सदानंद रावत को आर्म्स एक्ट व एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता