ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: जमुई में दबंग पड़ोसी की करतूत, जमीन विवाद में दंपति को पेड़ में बांधकर पीटा

पीड़ित का कहना है कि जमीन हड़पने की नीयत से दबंग पड़ोसी ने उसकी हत्या करने की कोशिश की। थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

BIHAR POLICE
दंपति की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

jamui: झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति को उनके दबंग पड़ोसी ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना के बाद दंपति को मरा हुआ समझकर सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित दंपति झाझा थाने पहुंचे और थाने अध्यक्ष को एक आवेदन दिया। 


उन्होंने बताया कि परासी गांव के ही उनके दबंग पड़ोसी अर्जुन रविदास सहित दर्जन भर लोग अचानक उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी आरोपी उन्हें पकड़कर घर से घसीटते हुए बाहर ले गए और अमरूद के पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटा। जब दंपति बेहोश हो गए तो उन्हें मरा हुआ समझकर सभी आरोपी फरार हो गए।


पीड़ितों की पहचान परासी गांव निवासी शंभू कुमार और उनकी पत्नी रंभा कुमारी के रूप में की गई है। शंभू कुमार ने बताया कि दबंग उनके जमीन को हड़पने की नीयत से उनकी हत्या का प्रयास कर रहे थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा होगा। घटना के बाद दंपति डरे हुए हैं और उन्हें डर है कि दबंग कहीं दोबारा उन पर जानलेवा हमला न कर दें।


पीड़ित दंपति ने बताया कि आवेदन के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स