ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना इलाका स्थित एचडी स्कूल के पास आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार हथ

जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना इलाका स्थित एचडी स्कूल के पास आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


मृतक की पहचान छोटा गोविंदपुर शेष नगर निवासी 28 वर्षीय अश्विनी के रूप में हुई है। जो किसी व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने अश्विनी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और अपराधी फरार हो गये।


 गोली लगने से अश्विनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।