ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

जमशेदपुर में धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, अलग-अलग जगहों से 3 टुकड़ों में मिला शव

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में एक युवक की लाश मिलने से तीन टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। तीन अलग-अलग जगहों से शव के टूकड़े मिलने से पुलिस भी सकते में है। कही युवक का सिर म

जमशेदपुर में धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, अलग-अलग जगहों से 3 टुकड़ों में मिला शव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में एक युवक की लाश मिलने से तीन टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। तीन अलग-अलग जगहों से शव के टूकड़े मिलने से पुलिस भी सकते में है। कही युवक का सिर मिला है तो कहीं पर पैर और कहीं पर धड़ बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ओडिशा के रायरंगपुर निवासी डमरूधर महंती उर्फ विक्की के रूप में हुई है। जिसकी हत्या जमशेदपुर में धारदार हथियार से निर्मम तरीके से कर दी गयी। 


हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए तीन टुकड़ों में किया गया और तीन अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। जमशेदपुर की सोनारी पुलिस की मदद से ओडिशा पुलिस ने हत्या के आरोपी कमलाकांत और उसकी पत्नी खुशबु को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब दोनों ने अपना जुर्म स्वीकारा। बताया कि दोनों ने मिलकर विक्की को मार डाला है। 


बताया जाता है कि मृतक विक्की की पत्नी इनूश्री महंती ने 13 अप्रैल से पति के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। जांच टीम को पता चला कि लापता विक्की का जमशेदपुर आता था। सोनारी की रहने वाली खुशबू सागर से उसका अवैध संबंध था। जब पुलिस ने शक के आधार पर खुशबू और उसके पति कमलाकांत को पकड़ा तब मामले का खुलासा हो गया। 


दोनों ने बताया कि उन्होंने ही विक्की की हत्या की थी। हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े कर तीन अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। सिर ठनठनी घाटी, धर जामबनी और पैर टाटा-रांची रोड में इसलिए फेंका था कि शव की शिनाख्त ना हो सके। लेकिन कानून के हाथ बड़े हैं इस बात से दोनों पति-पत्नी शायद अंजान थे।


 आखिरकार जमशेदपुर पुलिस और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामले का उद्भेदन हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक विक्की की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।