ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 लड़कियों को पकड़ा, नाजायज संबंध बनाने वाले 3 मर्द भी गिरफ्तार

JAMSHEDPUR : लोरियल एक्वा फैमिली पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. जमशेदपुर पुलिस ने इस मामले में 3 लड़कियों को 3 मर्दों के साथ गिरफ्तार किया है, जो आपत्तिजन

पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 लड़कियों को पकड़ा, नाजायज संबंध बनाने वाले 3 मर्द भी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

JAMSHEDPUR : लोरियल एक्वा फैमिली पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. जमशेदपुर पुलिस ने इस मामले में 3 लड़कियों को 3 मर्दों के साथ गिरफ्तार किया है, जो आपत्तिजनक हालत में पार्लर के अंदर थे. जब पुलिस ने छापेमारी की तो पार्लर के आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं.


घटना झारखंड के जमशेदपुर शहर का है, जहां साकची बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली पार्लर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि कई दिनों से इस जगह पर पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता था. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जो तीन लड़कियां इस धंधे में पकड़ी गई हैं, उसमें पार्लर की संचालिका भी शामिल है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गुप्त सूचना के आधार पर जब जमशेदपुर पुलिस पार्लर में रेड मारने पहुंची तो पुलिस के होड़ उड़ गए. क्योंकि पार्लर के अंदर 3 पुरुष और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे. पुलिस ने फ़ौरन उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद कमरे की तलाशी भी ली गई, जहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए. 


सिटी एएसपी कुमार गौरव ने बताया कि मेडिकल के बाद गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में गम्हरिया का रहने वाला आकाश पात्र, बहरागोड़ा का रहने वाला पशुपति दास, सीतारामडेरा निवासी सैलून मैनेजर उमेश चालक, बिष्टुपुर और बर्मामाइंस की रहने वाली दो महिलाएं और सैलून संचालिका के नाम शामिल हैं.

टैग्स