ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागे

कस्टमर बनकर आए शख्स ने गहनों से भरे डिब्बे को चुरा लिया। दुकान से लेकर भागे गये जेवरात की कीमत 22 लाख रुपये है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

झारखंड न्यूज
ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है, जहां ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दुकानदार को चमका देकर 22 लाख के स्वर्ण आभूषणों की चोरी कर ली गयी है। जिससे इलाके के सर्राफा कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना जमशेदपुर के ओलिडीह थाना क्षेत्र स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स की है। जहां भीषण चोरी की घटना हुई है। बताया जाता है कि एक युवक कस्टमर बनकर आया था और गहनों का डब्बा दिखाने के लिए को कहा। दुकानदार गहनों का डब्बा लेकर काउंटर पर ज्वेलरी शॉप दिखाने लगा। इसी बीच किसी दूसरे काम में दुकानदार व्यस्त हो गया। इसी का फायदा उठाते हुए युवक गहनों से भरा डब्बा लेकर मौके से फरार हो गया। 


जब तक दुकानदार कुछ कर पाता तब तक वो नौ दो ग्यारह हो चुका था। चोरी हुए गहनों की कीमत 22 लाख रुपये बतायी जा रही है। दुकानदार ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को और ओलिडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी की तस्वीर कैद हो गयी। 


अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस  आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी। इस घटना से इलाके के सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है। वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.