ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

जमीन विवाद में तीन युवकों की पिटाई, बीच-बचाव करने गई पुलिस को भी हमलावरों ने पीटा, आठ गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में भू मालिक के तीन बेटों की पुलिस के सामने पिटाई कर देने का एक मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब पुलिस वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो ह

जमीन विवाद में तीन युवकों की पिटाई, बीच-बचाव करने गई पुलिस को भी हमलावरों ने पीटा, आठ गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में भू मालिक के तीन बेटों की पुलिस के सामने पिटाई कर देने का एक मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब पुलिस वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उनपर भी हमला कर दिया और हाथापाई की. इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित पक्ष ने थाने में हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. 


बताया जा रहा है कि वैशाली के बेलसर ओपी के चकबाजा गांव निवासी प्रमोद सिंह ने बलिया से नगमा होते हुए मिश्रौलिया जाने वाले रोड में कुढ़नी के बलभद्रपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने अपनी पत्नी रेणु देवी के नाम से उनकी 26 डिसमिल जमीन 7.50 लाख रुपए में रजिस्ट्री कराई. बाद में पैसा चुकाने को कहा. कुछ दिन बाद भी पैसे मांगने पर टालमटोल करता रहा. इसे लेकर गांव में तीन बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा. 


इधर प्रमोद सिंह का बेटा विकास कुमार अपनी बहन को बीए पार्ट टू की परीक्षा के लिए बलिया चौक पर छोड़ने आया था बलिया चौक पर उसके दो भाई अभिषेक व आकाश इंतजार कर रहे थे. बलिया चौक से विकास लौटने लगा तो पहले से घात लगाए अरुण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उससे मारपीट की. अकेला पाकर विकास घबरा कर जान बचाने के लिए सीधा कुढ़नी थाना में घुस गया. उसके पीछे हमलावार भी आ गए और पुलिस के सामने ही जमकर पिटाई की. 


इस बात की जानकारी होने पर अभिषेक व आकाश भी थाने पहुंचे. तीनों भाइयों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की. पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया और हाथापाई की. बाद में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अरुण कुमार, अनिकेत कुमार, छोटन कुमार, अविनाश कुमार, अनिश कुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार, सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया और सभी पर प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी विकास कुमार, अभिषेक कुमार व आकाश कुमार का इलाज पीएचसी में कराया गया.