ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

SUPAUL : सुपौल जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महज 7 इंच जमीन के लिए दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बता

जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महज 7 इंच जमीन के लिए दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घटना करजाईन थाना इलाके के फकीरना गांव की बताई जा रही है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 


बताया जा रहा है कि फकीरना गांव 7 इंच जमीन के लिए शिव शंकर चौधरी और छेदी चौधरी में कई महीनों से विवाद चल रहा था.  यही विवाद आज खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोलीबारी की इस घटना में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी लंबे समय से चलता आ रहा है. मामले को लेकर एक बार पंचायत भी बुलाई जा चुकी है. लेकिन अबतक मामले का निपटारा नहीं हो सका जिसके बाद आज दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी हुई है. मामले की जांच चल रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता