ब्रेकिंग
बालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरारबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरार

जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत

BETTIAH : इस वक़्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इला

जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : इस वक़्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना साठी के बसंतपुर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बसंतपुर में विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच घंटों फायरिंग हुई. इस फायरिंग में एक ही पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई. पीड़ित परिवार हरेंद्र यादव की बेटी रिंकू कुमारी ने बताया कि मेरे घर में भाई की शादी थी. इसमें परिवार के सभी लोग बारात चले गए थे. इसी बीच ठग यादव के परिवार ने उसके घर पर हमला बोल दिया. वे लोग घर के पास आकर गोली चलाने लगे. इसमें मामा विनोद यादव और चाचा रामेश्वर यादव की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


सूचना मिलने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है. फ़िलहाल फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

टैग्स