ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

जमीन के विवाद को लेकर मुजफ्फरपुर में गोलीबारी, प्रॉपर्टी डीलर को लगी गोली, हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर में जमीन के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर राजीव कुमार को गोली लगी है। गोली लगने से घायल राजीव को

जमीन के विवाद को लेकर मुजफ्फरपुर में गोलीबारी, प्रॉपर्टी डीलर को लगी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर में जमीन के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर राजीव कुमार को गोली लगी है। गोली लगने से घायल राजीव को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। 


गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना और मनियारी थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि निर्माणाधीन मकान के पास ही एक जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। इसी को लेकर आज गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर राजीव को गोली लगी है। 


घटना के पीछे क्या कुछ वजह है यह तो अभी साफ नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले पर जांच पड़ताल कर रही है। कई जगह निर्माणाधीन मकान में खून के धब्बे मिले है। घायल राजीव सिंह निजी अस्पताल में भर्ती है। मूल रूप से राजीव सिंह मझौली धर्मदास सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटनास्थल माधोपुर इलाका हाल के दिनों में कई विवादों में शामिल रहा है। 


ऐसे में प्रशासन के लिए यह चुनौती होगी कि घटना के पीछे की वजह क्या है उसे पता कर कार्रवाई करें। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पूरे मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि मनियारी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना के बाद सामने आई है। एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगी है। पुलिस की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता