ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

जमीन के विवाद में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसियों पर लगा जान से मारने का आरोप

ARWAL: अरवल में एक वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। हत्या का आरोप उनके पड़ोसियों पर लगा है। बताया जा रहा है कि जमीन के लिए पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़

जमीन के विवाद में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसियों पर लगा जान से मारने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल में एक वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। हत्या का आरोप उनके पड़ोसियों पर लगा है। बताया जा रहा है कि जमीन के लिए पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गयी की मारपीट की नौबत आ गयी और आज वार्ड सदस्य की निर्मम तरीके से पिटाई की गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना अरवल जिले के करपी थाना अंतर्गत शिवनगर गांव का हैं जहां वार्ड सदस्य उपेंद्र शर्मा के निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। वार्ड सदस्य का पूर्व में अपने पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर देर शाम को पड़ोस धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इस कदर बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गयी। वार्ड सदस्य की निर्मम तरीके से पिटाई करने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची करपी थाना पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पड़ोसियों पर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना से शिवनगर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। हत्या में गांव के ही 5 लोगों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज परिजनों ने करायी है। 


मृतक के भाई राम सिद्ध शर्मा ने बताया कि उनका भाई गेहूं पटवन कराने के लिए घर से निकला था। इसी बीच गांव के के चार-पांच लोग उसे मारने के लिए पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही भाई वहां पहुंचा वे लोग लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिये। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में करपी थाना अध्यक्ष दीनेश बहादुर सिंह ने बताया की घायल की मौत सदर अस्पताल में हुई है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना की जानकारी के मिलने के बाद अरवल एसपी मोहम्मद कासिम और डीएसपी राजीव रंजन सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता