ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही बन गये जानी दुश्मन, पत्नी-बेटे और बहू ने मिलकर की निर्मम हत्या

JAMUI: जमुई के बटिया थाना क्षेत्र में बेटे, पत्नी और बहू ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर पिता नारो यादव की हत्या की थी। नारो यादव हत्याकांड का खुलासा जमुई पुलिस ने किया है।

जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही बन गये जानी दुश्मन, पत्नी-बेटे और बहू ने मिलकर की निर्मम हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI:  जमुई के बटिया थाना क्षेत्र में बेटे, पत्नी और बहू ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर पिता नारो यादव की हत्या की थी। नारो यादव हत्याकांड का खुलासा जमुई पुलिस ने किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या में शामिल बेटे शकलदेव यादव, मृतक के पत्नी सीता देवी और बहू पानो कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद किया है। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया की बीते 9 अगस्त शुक्रवार को बटिया थाना क्षेत्र के नैयाडीह  इलाके में 48 वर्षीय नारो यादव की हत्या की गयी थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नारो यादव की हत्या में शामिल उसके पुत्र सकलदेव यादव, पत्नी सीता देवी और बहू पानो कुमारी को गिरफ्तार किया है।


 भूमि विवाद को लेकर इन्होंने मिलकर नारो यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नारो यादव के द्वारा जमीन बेचा गया था जिसमें परिवार के लोगों की सहमति नहीं थी। जिसके कारण घर में काफी लड़ाई झगड़ा होता था। इन लोगों ने षड्यंत्र के तहत नारो यादव की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोनो थाना क्षेत्र के पैरामटीहाना इलाके से गिरफ्तार किया है। नारो यादव की हत्या के बाद परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर नारो यादव के शव को उसके घर से बरामद किया था। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार, सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, बाटिया  थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।