ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

जमीन के लिए पिता की गोली मारकर हत्या, हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SUPAUL: जिस बेटे को इतने कष्टों से पाल पोसकर बड़ा किया उसे काबिल बनाया उसी बेटे ने बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जगद

जमीन के लिए पिता की गोली मारकर हत्या, हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: जिस बेटे को इतने कष्टों से पाल पोसकर बड़ा किया उसे काबिल बनाया उसी बेटे ने बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जगदीश यादव हत्याकांड का खुलासा किया है। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह और भूमि विवाद के कारण कलयुगी बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। 


गौरतलब है कि बीते दो हफ्ते पहले त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना वार्ड नम्बर 4 में 62 वर्षीय जगदीश यादव की अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में त्रिवेणीगंज थाना में मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत पर अज्ञात अपराधियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। इस मामले में त्रिवेणीगंज पुलिस को आज बड़ी सफलता हासिल हुई है। 


पुलिस ने इस हत्याकांड का वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर खुलासा कर लिया है। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर के आदेश पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृव में गठित पुलिस टीम ने जगदीश यादव हत्याकांड का उद्भेदन किया। मृतक के बड़े बेटे भूषण यादव को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करते हुए त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक जगदीश यादव को बड़े बेटे भूषण यादव के साथ जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। 


ग्रामीण स्तर पर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन भूषण यादव पंचों की बात को मानने से इनकार करता रहा। बीते 14 जुलाई 2022 को भूषण यादव घर से हरियाणा काम करने जाने की बात बताकर निकला था लेकिन वह हरियाणा नहीं जाकर अपने पिता की हत्या की साजिश रच रहा था औऱ मृतक जगदीश यादव की हत्या के बाद 22 जुलाई 2022 को वह वापस अपने घर लौटा। 


वैज्ञानिक अनुसंधान से यह बात स्पष्ट हुआ है कि भूषण यादव त्रिवेणीगंज में ही था और अपने अन्य साथियों के संपर्क में था। घटना के समय यह अपने गांव में ही मौजूद था। वैज्ञानिक अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक के बड़े बेटे भूषण यादव को गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब आरोपी पुत्र ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पिता की हत्या किए जाने की बात को स्वीकारी। जमीनी विवाद औऱ पारिवारिक कलह से तंग आकर भूषण यादव ने अपने पिता की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में इनके दो अन्य सहयोगियों का भी नाम आ रहा हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता