ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

जान के दुश्मन बने भाई: जमीन के टुकड़े के लिए दो भाइयों के बीच चाकूबाजी, बड़े ने छोटे को मार दी गोली

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो भाई एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। मारपीट और चाकूबाजी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घा

जान के दुश्मन बने भाई: जमीन के टुकड़े के लिए दो भाइयों के बीच चाकूबाजी, बड़े ने छोटे को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो भाई एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। मारपीट और चाकूबाजी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगम सराय गांव वार्ड के संख्या एक की है।


बताया जा रहा है कि बेगम सराय गांव वार्ड के संख्या एक रहने वाले गंगा प्रसाद के दो बेटों निर्मल और संजीव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था। शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान बात इतनी बढ़ गई की दोनों भाई के बीच चाकूबाजी होने लगी। चाकूबाजी की घटना से दोनों भाई घायल हो गए। इसी दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को निशाना बनाते हुए गोली चला दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर पर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी बड़े भाई निर्मल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता