ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

जमीन के लिए भतीजा बन गया चाचा का जानी दुश्मन, कट्टा से गोली मारने की कोशिश, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

ARWAL: जमीन के चक्कर में लोग रिश्ते तक को भूल जाते है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। अरवल में जमीन के लिए एक भतीजा अपने चाचा का जानी दुश्मन बन गया। अपने चाचा को

जमीन के लिए भतीजा बन गया चाचा का जानी दुश्मन, कट्टा से गोली मारने की कोशिश, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: जमीन के चक्कर में लोग रिश्ते तक को भूल जाते है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। अरवल में जमीन के लिए  एक भतीजा अपने चाचा का जानी दुश्मन बन गया। अपने चाचा को कट्टा से वह गोली मार रहा था। गनीमत थी कि देसी कट्टा जो गोली चली वो मिस फायर हो गया और किसी तरह चाचा मदन यादव की जान बच गई। 


हालांकि मदन यादव ने तत्परता दिखाते हुए अपने भतीजे कमलेश यादव को पकड़ कर कुर्था थाने को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर कुर्था थानाध्यक्ष के निर्देश पर प्रशिक्षु दारोगा अनवर अली दल बल के साथ गोविंदपुर गांव पहुंचे जहां कमलेश यादव को देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर गांव निवासी स्वर्गीय चांद गोविंद यादव के पुत्र कमलेश यादव का अपने ही चाचा मदन यादव के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 


अरवल पुलिस अधीक्षक मो कासिम ने बताया  कि कुर्था थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान कमलेश यादव नामक युवक ने अपने ही चाचा मदन यादव पर देसी कट्टे से फायर कर दी हालांकि वह गोली मिस हो गया जिसके बाद मदन यादव ने कुर्था थाने को सूचना दिया सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई जिस पर सूचक मदन यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता