ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

जालसाजी औऱ घोटाले में फंसे JDU के एमएलसी: विजलेंस ने कोर्ट में दायर किया चार्जशीट

CHHAPRA: बिहार में सत्तारूढ जेडीयू के एक एमएलसी ने यूनिवर्सिटी में पदाधिकारी रहते फर्जीवाडा औऱ घोटाले को अंजाम दिया. बिहार सरकार के ही निगरानी विभाग में कोर्ट में चार्जशीट दाय

जालसाजी औऱ घोटाले में फंसे JDU के एमएलसी: विजलेंस ने कोर्ट में दायर किया चार्जशीट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHHAPRA: बिहार में सत्तारूढ जेडीयू के एक एमएलसी ने यूनिवर्सिटी में पदाधिकारी रहते फर्जीवाडा औऱ घोटाले को अंजाम दिया. बिहार सरकार के ही निगरानी विभाग में कोर्ट में चार्जशीट दायर कर एमएलसी के खिलाफ ये आऱोप लगाया है. निगरानी विभाग ने जेडीयू के एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है. वीरेंद्र नारायण यादव सारण स्नातक सीट से जेडीयू के एमएलसी हैं.


परीक्षा घोटाला को अंजाम दिया

जेडीयू के एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव पर आरोप है कि उन्होंने छपरा के जयप्रकाश यूनिवर्सिटी में पदाधिकारी रहते रजिस्ट्रेशन औऱ परीक्षा घोटाले को अंजाम दिया. हाईकोर्ट के आदेश पर पहले से ही इस मामले की जांच चल रही है. अब निगरानी विभाग ने जांच पूरी कर एमएलसी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दिया है.


ऐसे हुआ घोटाला

बिहार के जयप्रकाश यूनिवर्सिटी छपरा से संबद्ध एक कॉलेज है देवराहा बाबा डिग्री कॉलेज. इस कॉलेज को यूनिवर्सटी ने सत्र 2012-15 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 678 सीट की स्वीकृति दी थी. उस दौर में वीरेंद्र नारायण यादव यूनिवर्सिटी में छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष यानि डीएसडब्लू के पद पर काबिज थे।


आरोप है कि जिस कॉलेज को सिर्फ 678 छात्रों की पढ़ाई की अनुमति मिली थी, उसके 1723 छात्रों का परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया. यानि स्वीकृत सीट से दोगुने से भी ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया.


जांच में पाया गया कि उस सत्र में कुल 2370 छात्रों ने परीक्षा दिया था, जिनमें से सैकड़ों छात्र अवैध थे. ये मामला उजागर होने के बाद विजलेंस ने केस दर्ज किया था. लेकिन चूंकि मामला सत्तारूढ दल के नेता से जुड़ा था लिहाजा जांच की रफ्तार सुस्त कर दी गयी थी. बाद में ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा. पटना हाईकोर्ट ने जब कड़ा रूख अख्तियार किया तो विजलेंस ने जांच तेज कर दिया।


अब निगरानी ने विजिलेंस कोर्ट में मामले में चार्जशीट दायर कर दिया है. निगरानी की जांच में कुल 11 अभियुक्तों में से 7 को क्लीन चिट दे दी गयी है. वहीं एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव समेत 4 अभियुक्तों को दोषी पाया गया है. उनके खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया है.

टैग्स