ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

हैवानियत की हद देखिये! 12 साल की बच्ची से 4 साल तक किया रेप और मारपीट, 'दरिंदे' ने सीने पर ब्लेड से लिख दिया 'I LOVE YOU'

Jaipur Crime News: जयपुर में एक 12 साल की बच्ची के साथ युवक ने तेरह साल पहले दुष्कर्म किया। आरोपी ने चार साल तक ब्लैकमेल करते हुए बार-बार नाबालिग का शोषण किया।

 Jaipur Crime News
12 साल की बच्ची से 4 साल तक किया रेप और मारपीट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Jaipur Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से क्राइम की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 12 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने तेरह साल पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे चार साल तक ब्लैकमेल करते हुए बार-बार उसका शोषण करता रहा। आरोपी युवक डरा-धमका कर बच्ची का 4 साल तक शोषण करता रहा।  


मासूम बच्ची के साथ बार-बार इस तरह की दरिंदगी होने के कारण वह डिप्रेशन में चली गई। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर हो गई। उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया। लगातार चार साल तक बच्ची का इलाज चला। मानसिक रूप से अवसाद में जाने के बाद बच्ची की हरकतें सामान्य से अलग होने लगी। उसे मनोचिकित्सकों के पास ले जाया गया। मनोचिकित्सकों ने दवाइयां देकर लंबे समय तक इलाज भी किया लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। डॉक्टरों को लगा कि बच्ची के साथ कोई अनहोनी घटना हुई होगी जिसकी वजह से वह मानसिक अवसाद में गई हो। उसकी काउंसलिंग कराई गई। रेप ट्रोमा सिंड्रोम की जांच की गई। काउंसलिंग में बच्ची ने 9 साल पहले हुई हैवानियत की जानकारी दी। फिर चार साल तक हुए शोषण के बारे में भी बताया तो इस घटना का खुलासा हुआ।


खबरों के मुताबिक बच्ची अपने परिवार के साथ करधनी इलाके में रहती है। दस साल पहले केकड़ी (अजमेर) जिले के प्राणहेडा निवासी शक्ति सिंह राठौड़ उसके पड़ोस में आकर किराए पर रहने लगा। एक दिन शक्ति सिंह स्कूल पहुंच गया और घर छोड़ने की कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी..बच्ची को एक सूनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शक्ति सिंह ने लगातार चार साल तक बच्ची का शारीरिक शोषण किया।


दुष्कर्म के आरोपी शक्ति सिंह ने हैवानियत की हद को पार करते हुए बच्ची के सीने पर ब्लेड से चीरा लगाते हुए I Love You लिख दिया, जो आज भी लिखा हुआ है। साल 2016 से लेकर 2020 तक लगातार शोषण होने से पीड़िता अवसाद में चली गई। अब डॉक्टरों की मदद से मामले का खुलासा हुआ। डॉक्टरों के कहने पर परिजनों ने करधनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता