ब्रेकिंग
पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?

मातम में बदली खुशी: जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बारात आए लड़के की मौत

SAMASTIPUR: बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगाचार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हुई

मातम में बदली खुशी: जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बारात आए लड़के की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगाचार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बाराती पक्ष के एक लड़के की मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुगापाकड़ की है।


मृतक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर बथुआ के रहने वाले रामदयाल सिंह के 17 साल के बेटे अमन कुमार के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार निवासी रामचंद्र राय के बेटे की बारात चैता उतरी मनोज राय के घर आई थी। बुधवार की रात शादी की रस्में चल रही थी, तभी बाराती पक्ष के लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी।


फायरिंग की इस घटना में गोली अमन को जाकर लग गई। जबतक लोग अमन को अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। अमन की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।